ChhattisgarhRaipur

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर वार: “एक परिवार के लिए कर रही है आंदोलन”

रायपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का आयोजन किया गया। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे जनता के मुद्दों से भटकी हुई राजनीति करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस अब केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किस उद्देश्य से किया जा रहा है, यह समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जेल में थे, तब पार्टी ने कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया। लेकिन जैसे ही एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्रवाई हुई, पूरी पार्टी सड़कों पर उतर आई।

चंद्राकर ने कहा, “इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से एक परिवार पर केंद्रित हो गई है। यह प्रदर्शन प्रदेश की जनता या किसी सामूहिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि एक परिवार के स्वार्थ की रक्षा के लिए किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का यह रवैया जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। आज जब महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं प्राथमिकता होनी चाहिए, कांग्रेस एक गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरकर लोकतंत्र को गुमराह कर रही है।

Related Articles

Back to top button