Bollywood

आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर किलकारी गूंजी है। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। कपूर और भट्ट परिवार में सब एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे।

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। जून में फिर आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और इसके बाद अब आज दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। फैन्स बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!