ChhattisgarhRaipur

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: आज रात रायपुर आगमन, कल बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा शुक्रवार रात से शुरू हो रहा है। वे रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं।

शनिवार को दोपहर 12 बजे गृहमंत्री शाह विशेष विमान से जगदलपुर रवाना होंगे। यहां वे सबसे पहले ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे बस्तर दशहरा की परंपरा के प्रमुख आयोजन मुरिया दरबार में शामिल होंगे। यह आयोजन आदिवासी सांस्कृतिक विरासत और बस्तर की ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक माना जाता है।

गृहमंत्री शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनके कार्यक्रम केवल धार्मिक और सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माने जा रहे हैं। बस्तर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होकर शाह स्थानीय जनता से सीधा संवाद भी कर सकते हैं।

बस्तर दशहरा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह आदिवासी समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। अमित शाह का इसमें शामिल होना बस्तर की जनता से गहरे जुड़ाव और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!