Chhattisgarh

भाजपा मण्डल गढ़फुलझर द्वारा आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

महासमुंद।। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार दिनांक 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम छोटेपटनी में आंगनबाड़ी का दौरा किया गया। जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी द्वारा आंगनबाड़ी में संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई एवं केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में बताया।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वृंदावती सोमनाथ पांडे एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बिंदु नाग द्वारा मितानिन कार्यकर्ताओं का सम्मान करके उपस्थित बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थ और फल भेंट किया गया। सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा ने बड़ेढाभा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर शुगर टेस्ट कराया साथ ही सभी भाजपाइयों ने ए. एन. एम. श्रीमती एस देवांगन को कोरोना काल में उनके द्वारा दिए गए योगदान हेतु आभार व्यक्त कर सम्मानित किया।

जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, मण्डल महामंत्री नरेन्द्र साहू, मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु नाग, मंजु साहू, छोटेपटनी बुथ अध्यक्ष शंकर निषाद, दिलिप निषाद, शिव पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छबि निषाद, सहायिका रिना यादव, मितानिन राजिम निषाद, पुष्पलता निषाद, गढ़फुलझर के मितानिन चंद्रकांती राणा, एवं चंद्रमा साव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!