ChhattisgarhRaipur

अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी, अब 3 जून तक जेल में रहेंगे पूर्व IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले और महादेव सट्‌टा ऐप मामले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हो गई है। ED ने आज शराब घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को  रायपुर से स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने एक बार फिर टुटेजा की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ा दी है। अब वे 3 जून तक जेल में रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ उत्पाद विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी की जमानत याचिका भी कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है।

इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हे ED समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही है। ED की टीम को टुटेजा के पास से डिजिटल डिवाइस मिले हैं। डाटा को एस्ट्रेक्ट कर एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में ED अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button