Chhattisgarh

रायगढ़ में ऑटो चालक का अपहरण…पुलिस की सतर्कता से बची जान

रायगढ़ रिपोर्टर दीपक : शहर में एक ऑटो चालक के अपहरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस और साइबर सेल की मुस्तैदी से समय रहते चालक को बचा लिया गया। घटना बुधवार रात की है, जब विजय यादव, जो कि गोपालपुर का निवासी है, रोज की तरह रात्रि 9 बजे रेलवे स्टेशन पर सवारी की तलाश में था।

इसी दौरान दो अज्ञात लोग उसके पास आए और रुचिदा गांव छोड़ने को कहा। ₹700 किराया तय होने के बाद विजय उन्हें लेकर गांव की ओर निकल पड़ा। लेकिन गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही उन दोनों ने बीयर की बोतल से विजय पर हमला किया, उसका मोबाइल छीन लिया और उसका वीडियो बनाकर उसके भाई कन्हैया यादव को भेजा, जिसमें फिरौती मांगी गई।

वीडियो मिलते ही कन्हैया ने अपने ऑटो चालक साथियों को बुलाया और सभी ने मिलकर कोतवाली थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी दिलीप बेहरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर सेल प्रभारी बृजलाल गुर्जर को अलर्ट किया।

कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित दबिश दी, जिससे घबराकर अपहरणकर्ता विजय को घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकले।

रायगढ़ ऑटो चालक अपहरण मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!