Ambikapur

स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के पूर्व की आजादी गौरव यात्रा आज अम्बिकापुर शहर में हुई सम्पन्न

अम्बिकापुर। कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन में लिये गए निर्णय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के पूर्व की आजादी गौरव यात्रा आज अम्बिकापुर शहर में सम्पन्न हुई। अम्बिकापुर विधानसभा में यात्रा का नेतृत्व स्थानीय मंत्री टीएस सिंहदेव कर रहे थे। बिलासपुर रोड से शहर की सीमा में प्रवेश करते रैली अस्पताल रोड, पैलेस रोड़, ब्रम्ह रोड़, देवीगंज रोड़ होते जयस्तंभ चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान टीएस सिंहदेव आमजन से संवाद करते एवं राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करते चल रहे थे।

Related Articles

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उदयपुर अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया था कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में राष्ट्र के लिये लोगों में गर्व की भावना का संचार करने और राष्ट्र को पुनः एकजुट करने के लिए प्रथम चरण में दिनांक 9 अगस्त से 14 अगस्त तक विधानसभा/लोकसभा स्तर पर 75 कि. मी. की आजादी गौरव पदयात्रा और द्वितीय चरण में 3500 कि मी की भारत जोड़ों यात्रा होगी। भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ दिनांक 7 सितंबर से होगा, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। सभी यात्रओं का उद्देश्य देशवासियों को विभाजनकारी शक्तियों से अवगत कराते हुए देश में पुनः एकता स्थापित कर उसी प्रकार से राष्ट्र का निर्माण करना है जैसे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने किया था।

आजादी गौरव यात्रा के अंतिम चरण में आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, पीसीसी महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं बंटी शर्मा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!