Chhattisgarh

Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, ‘टरीरी’ सॉन्ग को लेकर विवाद के बाद FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Badshah Song Controversy: सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए सॉन्ग की वजह से मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. पूरा मामला उनके नए सॉन्ग टरीरी से जुड़ा हुआ है. हरियाणा पुलिस के अनुसार इस सॉन्ग में कई विवादित शब्दों का प्रयोग किया गया है. साथ ही लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए भी दिखाया गया है. इस वजह से बवाल काफी बढ़ गया है. हरियाणा के पंचकुला पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है.

Related Articles

वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने का नोटिस

पुलिस ने बादशाह के न्यूज सॉन्ग के वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने का नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही इस गाने को यूट्यूब से भी हटवा दिया गया है. रैफर सिंगर बादशाह के खिलाफ हरियाण के पंचकूला के साइबर थाना सेक्टर 20 मं भारतीय न्या संहिता और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन(प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है.

स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश करने का आरोप

इतना ही नहीं गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रयोग पेश किया गया है. इतना ही गाने में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. जांच में पता चला है कि बादशाह के न्यू सॉन्ग वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं. अगर बिना अनुमति बस का इस्तेमाल सॉन्ग में पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने तुरंत पेश होने के निर्देश किए जारी

पंचकूला पुलिस ने बादशाह के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है और तुरंत पेश होने का निर्देश भी दे दिया है. उनकी गिरफ्तारी के पुलिस ने टीमें भी गठित कर दिया गया है. ये टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं. वह देश से बाहर न जा सकें इसके लिए लुक आउट सर्कुलर भी जारी करने की तैयारी चल रही है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!