Bollywood

‘बालिका वधू’ की इस अभिनेत्री के पति का हुआ निधन

मुंबई। अभिनेत्री केतकी दवे के पति अभिनेता रसिक दवे का किडनी फेल हो जाने के चलते निधन हो गया है। रसिक दवे पिछले 2 सालों से डायलसिस पर थे। 65 वर्षीय रसिक ने मुंबई में शाम 8 बजे अंतिम सांस ली।

रसिक अपने पीछे पत्नी केतकी, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। रसिक और केतकी दवे मिलकर एक गुजराती थिएटर कंपनी चला रहे थे। रसिक ने अपना करियर साल 1982 में एक गुजराती फिल्म से शुरू किया था। फिल्म का नाम Putra Vadhu था। इसके बाद रसिक ने तमाम हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया। साल 2006 में केतकी और रसिक एक साथ रियलिटी टीवी शो ‘नच बलिए’ में नजर आए थे। जहां तक केतकी की बात है तो वह टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी में दक्षा का किरदार निभाकर पॉपुलर हो गई थीं। वह बालिका वधू सीजन 2 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।रसिक ने टीवी शो संस्कार धरोहर अपनों की में अभिनय किया था। उन्होंने टीवी सीरियल महाभारत में नंद का रोल प्ले किया था। जिसे साल 1980 में टीवी पर प्रसारित किया गया। रसिक के निधन पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!