Chhattisgarh

बालोद सड़क दुर्घटना: गृहमंत्री साहू ने दिवंगत लोगों के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

रायपुर/2023/ बालोद जिले में बुधवार रात हुए सड़क दुर्घटना में 11 लोगों का निधन हो गया। आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू धमतरी जिले के सोरम गाँव पहुंचे तथा दुर्घटना में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। गृहमंत्री साहू ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाक़ात के बाद कहा कि सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों का निधन होना अत्यंत ही दुखद और हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं परिजनों के साथ है। शासन की ओर से परिजनों को हर संभव सहायता की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!