ChhattisgarhRaipur

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है बस्तर पंडुम , गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- एक साल में लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर

दंतेवाड़ा। देश के गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी और माई दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। CM साय और डिप्टी CM ने अमित शाह को गौर मुकुट पहनाया। साथ ही ध्रुवा जनजाति के प्रसिद्ध सिहाड़ी बीज से बनी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले 1 साल में बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा। गृहमंत्री अमित शाह लौह पुरुष हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। बस्तर के इस कार्यक्रम में सभी जनजातियों के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक परंम्पराओं को लेकर आए हैं। इसी को लेकर बस्तर पंडुम का आयोजन हुआ। 32 जनपद, 7 जिलों में आयोजन हुआ। अब संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। आज का यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इतनी विविधताएं लेकर एक कार्यक्रम हुआ है। बस्तर पंडुम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बस्तर के गांव नौ जवान विश्व पटल पर सामने आकर अपने मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। बस्तर और देश से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। जिसके बाद बस्तर पूरे विश्व में बदलता दिखेगा।

जल्द ही हमारा बस्तर नया इतिहास लिखेगाः नेताम
इस मौके पर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि गांव गांव में बस्तर पंडुम शुरू हुआ। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक चला। अब संभाग स्तरीय कार्यक्रम है। जिसका समापन है। बस्तर में शांति के लिए, विकास के लिए संस्कृति के संवर्धन के लिए काम चल रहा है। अमित शाह की उपस्थिति में समापन है। मैं बस्तर में मां दंतेश्वरी की धरा पर उनका स्वागत करता हूं। जल्द ही हमारा बस्तर नया इतिहास लिखेगा और नक्सलवाद का खात्म होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!