ChhattisgarhRaipur

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष  राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  साय ने  राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

Related Articles

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!