Chhattisgarh

दुलारचंद हत्याकांड में बड़ा एक्शन, बाहुबली अनंत सिंह समेत 3 गिरफ्तार, जानिए पूरी कहानी

Mokama Murder Case: बिहार के पटना जिले के मोकामा में हुई दुलारचंद हत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में बाहुबली नेता अनंत सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। तीनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह घटना 30 अक्टूबर की है, जब मोकामा में दो प्रत्याशियों के समर्थक गुटों के बीच झड़प हो गई थी। झड़प के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें दुलारचंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया था, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया था।

जांच में सामने आया कि झड़प में बाहुबली नेता अनंत सिंह का गुट भी शामिल था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर देर रात छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!