Chhattisgarh

राजनांदगांव के तीन व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई, करीब डेढ़ करोड़ कैश बरामद

राजनांदगांव: शहर के तीन व्यापारियों के पास से 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। इनके पास से 5 मोबाइल और एक कार भी जप्त की गई है। देवरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार रात 8 से 9 बजे के बीच देवरी महाराष्ट्र पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी नंबर सीजी जीरो आठ आर नौ जीरो जीरो जीरो को रोका। कार में बैठे तीन व्यापारियों के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपए थे। व्यापारियों ने कैश का ब्योरा नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस ने कैश जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए व्यापारियों के नाम कमल गांधी, विनोद जैन और नेमचंद बघेल हैं।

बीती रात इस घटना के बाद राजनांदगांव के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल देवरी पुलिस पूछताछ कर धन का स्त्रोत पता कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!