Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, महापौर सफीरा सहित 8 पार्षद भाजपा में शामिल

बस्तर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। इसी बीच बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम की कांग्रेसी महापौर सफीरा साहू समेत आठ कांग्रेसी पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय की मौजूदगी में इन सभी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के महासचिव यशवर्धन राव भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज नामांकन दाखिल किया। इससे पहले जगदलपुर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय सहित कई नेता मौजूद रहें। वहीं सीएम की मौजूदगी में करीबन 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और 8 पार्षद भाजपा में शामिल हुए। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!