Chhattisgarh

BIG BREAKING : Chhattisgarh में ACB-EOW का बड़ा एक्शन; सुबह-सुबह रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत 18 जगहों पर छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह ACB-EOW की संयुक्त टीम ने बड़ा कार्रवाई अभियान चलाते हुए प्रदेश के करीब 18 ठिकानों पर एक साथ रेड की है। यह कार्रवाई DMF (जिला खनिज संस्थान निधि) और आबकारी घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई शहरों में अफसरों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापे जारी हैं। टीम संबंधित दस्तावेज, लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

इसी कड़ी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकाने पर भी कार्रवाई की जा रही है, जहाँ से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ACB-EOW की टीमों ने अब तक कई कार्यालयों और आवासीय परिसरों से दस्तावेज जब्त किए हैं। पूरे अभियान पर उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और आने वाले घंटों में और खुलासे होने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!