Chhattisgarh

BIG BREAKING: नया रायपुर के मिनी मार्केट में आग का कहर, आसमान छूती लपटें और मची चीख-पुकार; भारी नुकसान

नया रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर 28 स्थित मिनी मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसमें किराना स्टोर, कपड़े की दुकान सहित कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

आग की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में मशक्कत कर रही हैं। पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और दमकल विभाग की देरी पर नाराजगी जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!