Chhattisgarh

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा क्रैश, सिर्फ एक हफ्ते में रिकॉर्ड गिरावट से गहनों और निवेशकों में चिंता

सोना-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से गिरावट जारी है। यह गिरावट उस समय आ रही है, जब वैश्विक तनाव और मध्य पूर्व में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। आमतौर पर वैश्विक तनाव या संकट के दौरान सोना और चांदी की कीमतें बढ़ जाती हैं, लेकिन इस बार कीमतों में भारी कमी दर्ज की गई है, जो निवेशकों के लिए हैरानी की बात है।

Related Articles

पिछले एक हफ्ते में चांदी में करीब 32,000 रुपए की गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई एक्सपायरी वाली सिल्वर की कीमत सप्ताह की शुरुआत में 2,59,435 रुपए थी, जो सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन टूटकर 2,23,305 रुपए पर पहुंच गई। अंत में यह 2,27,470 रुपए पर बंद हुई। इसके आल्टिमेट हाई से वर्तमान में चांदी लगभग 1,92,000 रुपए सस्ती हो गई है।

सोने की कीमतें भी पिछली हफ्ते में करीब 13,641 रुपए लुढ़क गई हैं। सोमवार को सोना 1,58,466 रुपए था, जबकि शुक्रवार को यह 1,44,825 रुपए पर बंद हुआ। सोने के हाई लेवल 1,93,096 रुपए थे, यानी वर्तमान में सोना आल टाइम हाई से लगभग 49,000 रुपए सस्ता है।

इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टेंशन और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती ने भी सोना-चांदी पर दबाव बढ़ाया है। यही वजह है कि वैश्विक तनाव के बीच भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!