क्राइस्ट चर्च कैथेड्रल जबलपुर में बड़ा फैसला, एल. मैथ्यू ‘Member Not in Good Standing’ घोषित

क्राइस्ट चर्च कैथेड्रल, जबलपुर (CNI) में हुई हालिया घटनाओं को
गंभीरता से लेते हुए पास्तोरेट कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि श्री एल. मैथ्यू को चर्च का “Member Not in Good Standing” माना जाए।पास्तोरेट कमेटी ने यह भी प्रस्ताव रखा कि चर्च के आंतरिक नियमों और संविधान (ग्रीन बुक) के अनुसार मैथ्यू परिवार के विरुद्ध एक्सकम्युनिकेशन (Excommunication) की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।कमेटी ने स्पष्ट किया कि “Member Not in Good Standing” का अर्थ सामाजिक बहिष्कार नहीं है, बल्कि यह चर्च के संविधान और आंतरिक अनुशासन के अंतर्गत लिया जाने वाला एक धार्मिक एवं प्रशासनिक निर्णय होता है, जो चर्च की मर्यादा, अनुशासन और गरिमा को बनाए रखने के लिए किया जाता है।

यह भी उल्लेखनीय है कि जबलपुर डायसिस के पिछले 56 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी सदस्य को “Member Not in Good Standing” घोषित करने का निर्णय लिया गया है। यह कदम चर्च की प्रतिष्ठा, एकता और अनुशासन की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।चर्च के जिम्मेदार सदस्यों का कहना है कि जो लोग चर्च और समाज की छवि को लगातार नुकसान पहुँचाने, भ्रम फैलाने और संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास करते हैं, उनके विरुद्ध चर्च के संविधान के अनुसार उचित कार्रवाई आवश्यक है, ताकि समाज की गरिमा और पवित्रता बनी रहे।चर्च प्रशासन ने सभी विश्वासियों और समाज के लोगों से अपील की है कि वे शांति, अनुशासन और एकता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।









