Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ट्रांसफर के तहत प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। यह आदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्टार जनरल द्वारा जारी किया गया है। इस फैसले के बाद कई जिलों में न्यायिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

जारी सूची के अनुसार, जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत को अंबिकापुर (सरगुजा) स्थानांतरित किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट के रजिस्टार न्यायिक खिलावन राम रिगरी को कोंडागांव का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। जांजगीर के परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश संघरत्ना भटपहरी को कबीरधाम (कवर्धा) भेजा गया है।

इसके अलावा, जयदीप गर्ग को कोरबा से जांजगीर-चांपा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुमित कपूर को एडिशनल रजिस्ट्रार से रजिस्ट्रार (न्यायिक स्थापना) बनाया गया है। अमित कुमार कोहली को जगदलपुर से छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। दिग्विजय सिंह और उमेश कुमार उपाध्याय को भी न्यायिक अकादमी और हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!