Chhattisgarh

बड़ी खबर : भाजपा को बड़ा झटका, तीन बीजेपी पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नगर पालिका मुंगेली के 3 भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तीनों पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर कांग्रेस में प्रवेश किया। मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर इन्होंने फैसला लिया है। मुंगेली में कांग्रेस मजबूती के साथ काम करेगी। जिले के 3 सीटों को 2023 के चुनाव में हम जीतेंगे।

Related Articles

भाजपा पार्षद संतोषी मोना नागरे, सोनी जांगड़े और मोतीम बाई सोनकर कांग्रेस में शामिल हैं। संतोषी मोना नागरे ने कहा, मुंगेली के नगर पंचायत चुनाव में 6 क्रॉस वोट हुआ, पार्टी ने बोला कि क्रोस वोट करने वालों को निष्कासित किया जाए। पांच पार्षदों को निष्कासित किया, जबकि क्राॅस वोट तो 6 हुए थे, 1 को क्यों नही किया इसलिए हम लोगों में आक्रोश है, मान सम्मान को ठेस पहुंचा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!