Chhattisgarh

गरियाबंद से बड़ी खबर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल ,रायपुर रेफर

गरियाबंद। गरियाबंद के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुबह से उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के जवानों द्वारा संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में अब तक 1 नक्सली के मारे जाने की खबर है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके की स्थिति को देखते हुए भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मैनपुर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन जारी है और जंगल में नक्सलियों को घेरने की कोशिश की जा रही हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!