Chhattisgarh

बड़ी खबर : बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता; जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से अपने घर से लापता है l इस संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने नजदीकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। 

इस मामले की सुचना मिलते ही बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा साथी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ कर दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि, पुलिस टीम द्वारा 01 जनवरी की रात के पूर्व में मुकेश चंद्राकर के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पुछताछ की जा रही है। पता तलाश हेतू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क ( मो.न. 9617346646) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा ( मो.न. 8319784531) समेत  अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई है । पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर का जल्द से जल्द पतासाजी हेतु बीजापुर पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास की जा रही हैं।

आपको बता दें कि, ये वही पत्रकार हैं, जिसने नक्सलियों के चंगुल से एक CRPF के जवान को छुड़वाया था, वहीं ये एक टीवी चैनल से भी जुड़े हुए है। जिसके लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती दिखाई दे रही है। बीजापुर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि, लापता पत्रकार के संबंध में कुछ सबूत मिले है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। इस संबंध में मीडियाकर्मियों बीजापुर आईजी और एसपी से भी मुलाकात कर विशेष चर्चा की जा रही है। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!