Chhattisgarh

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हैदराबाद से जुड़ा था नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ कि रसल एक्का गैंग नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार से जुड़ा था। यह गिरोह हैदराबाद से सरगुजा संभाग तक सप्लाई चेन संचालित कर रहा था। पुलिस ने पहले रायपुर से मास्टरमाइंड रसल एक्का को पकड़ा। उसकी पूछताछ के आधार पर वैंदला वासु (हैदराबाद) और रजत कुमार (सूरजपुर) सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ATM ट्रांजेक्शन से चलता था खेल

गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। नशीले इंजेक्शनों की बिक्री से मिली रकम को ATM और डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जाता था। इससे पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क को छिपाया जाता था और पुलिस की नजर से बचने की कोशिश की जाती थी।

नेटवर्क ध्वस्त, आगे भी कार्रवाई जारी

पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए न सिर्फ तस्करी का नेटवर्क तोड़ा, बल्कि इसके आर्थिक तंत्र को भी खत्म कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, रसल एक्का गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!