Chhattisgarh

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान – “जो चुनाव में बेहतर प्रबंधन करेगा, वही बनेगा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष”

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नए कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 41 जिला अध्यक्ष हैं, जिनसे उनका और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों का सम्पर्क बना हुआ है। सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जो नेता बेहतर चुनावी प्रबंधन कर सकेगा, वही जिला अध्यक्ष बनेगा।

Related Articles

उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 14 सीटों पर हार गई थी। यही वजह रही कि बालकृष्ण पाठक को सरगुजा जिला अध्यक्ष बनाया गया। सिंहदेव ने बताया कि बालकृष्ण पाठक प्रदेश स्तर के नेता हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की ताकि संगठन को फिर से मजबूती मिल सके।

“जो चुनावी प्रबंधन में सक्षम होगा, वही बनेगा जिला अध्यक्ष” – टीएस सिंहदेव
अंबिकापुर में मीडिया से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर रायशुमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि इस बार यह नियुक्तियां किसी गुटबाज़ी या समर्थन के आधार पर नहीं होंगी। बल्कि जो नेता संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रबंधन में प्रभावी भूमिका निभा सकेगा, उसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सिंहदेव ने बताया कि पहले ब्लॉक लेवल वोटिंग के जरिए जिला अध्यक्ष चुने जाते थे, लेकिन अब संगठन ने नया तरीका अपनाया है। इससे कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

सरगुजा को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह पहली बार था जब कांग्रेस यहां सभी सीटें हार गई। पहले जनता पार्टी की लहर में भी कांग्रेस सीतापुर सीट जीत लेती थी, लेकिन पिछली बार ऐसा नहीं हुआ। यही कारण है कि अब संगठन बदलाव और मजबूती की दिशा में काम कर रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!