Chhattisgarh

बिहार चुनाव 2025: NDA की सुनामी! CM साय का दावा – “भारी मतों से होगी जीत, माहौल हमारे पक्ष में”

Bihar Election 2025:बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद हो चुका है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिहार पहुंच चुके हैं और उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि NDA के पक्ष में माहौल बहुत अच्छा है और पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

CM साय ने बताया कि वे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बांकीपुर से उम्मीदवार नितिन नबीन के पक्ष में प्रचार करेंगे। नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं और CM साय ने उनके लिए भारी मतों से जीत की संभावना जताई। वहीं सम्राट चौधरी को पार्टी ने तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। CM साय ने इस मौके पर कहा, “बिहार में बहुत अच्छा वातावरण है, NDA की सरकार बनेगी।”

वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस पर CM साय ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल पहले भी कई प्रदेशों में प्रभारी बनकर गए हैं, लेकिन परिणाम सभी ने देखा।

छत्तीसगढ़ से वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी बिहार के लिए रवाना हुए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!