Chhattisgarh

बिहार चुनाव 2025: आज पटना में सीएम मोहन यादव की दो जनसभाएं, मनेर और दीघा में करेंगे प्रचार

Bihar Election 2025:बिहार चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लगातार बिहार में सक्रिय हैं। वह हर दिन कई जनसभाएं कर रहे हैं और आज फिर से पटना जिले के दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों — मनेर और दीघा घाट में चुनावी सभाएं करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का बिहार दौरा कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री मोहन यादव  सुबह भोपाल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 7:30 बजे वह AIIMS साकेत नगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 7:50 बजे शौर्य स्मारक में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। सुबह 9:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित एकता परेड कार्यक्रम को भी सुनेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:55 बजे वह भोपाल से पटना के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 3:00 बजे मनेर विधानसभा क्षेत्र में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 5:00 बजे दीघा घाट (पटना) में दूसरी जनसभा करेंगे। दोनों सभाओं में वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

शाम 9:15 बजे सीएम मोहन यादव पटना से भोपाल लौट आएंगे। उनके इस दौरे को बिहार चुनाव 2025 के एनडीए कैंपेन का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है, जहां वे एनडीए प्रत्याशियों को मजबूत समर्थन दिलाने में जुटे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!