BalodChhattisgarh

एक युवक की मौत , खड़े ट्रक से टकराई बाइक

बालोद। नेशनल हाइवे- 930 में ग्राम भरदा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला गुरूर थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार गुलाबचंद साहू (21 वर्ष) और उमेश कुमार भुआर्य (21 वर्ष) गंगरेल धमतरी से मोहला मानपुर जा रहे थे। दोनों मोहला के ही रहने वाले थे और गंगरेल में घूमकर अपने घर वापस लौट रहे थे। गुरुवार रात गुरूर थाना क्षेत्र में शौर्य पेट्रोल पंप के पास वे सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराए। हादसे में गुलाबचंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उमेश कुमार भुआर्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल युवक को गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!