ChhattisgarhBilaspur

बिलासपुर : 59 लाख की गड़बड़ी में ASI हुई बर्खास्त

बिलासपुर। एसपी ऑफिस में रहकर कर्मचारियों के जीपीएफ में 59 लाख रुपए की गड़बड़ी करने की मुख्य आरोपी महिला एएसआई को एसएसपी पारुल माथुर ने बर्खास्त कर दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने एक दिन पहले आरोपी एएसआई मधुशीला सूरजलाल को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है। सिविल लाइन थाना में मधुशीला के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रही थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मधुशीला सुरजाल ओडिशा के पदमपुर में अपने रिश्तेदार के घर पर छिपकर रह रही है। जानकारी पुख्ता होने के बाद टीआई तिवारी ने टीम रवाना किया, जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी महिला एएसआई को पकड़ लिया। महिला एएसआई ने हवलदार के साथ मिलकर पैसों को हड़पा था। आरोपी महिला ने पुलिस अधिकारियों का फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे स्वीकृत कराए थे और अपने खाते में जमा करा ली थी। इस केस के दोषी हवलदार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि मामले के बाद आरोपी एएसआई को बर्खास्त किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!