Chhattisgarh

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन, सीएम साय रहे मौजूद

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे। 

नामांकन के पहले महेश के समर्थन में भाजपा ने रैली जनसभा का आयोजन किया। बीजेपी उम्मीदवार का यह दूसरा सेट है।

जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा में कांग्रेस महापौर सफीरा साहू ने कई पार्षदों के साथ भाजपा प्रवेश किया। सभा में सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया।

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष भी बीजेपी में शामिल 

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमल झज्ज ने भी भाजपा प्रवेश कर लिया है। इनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी यशोदा राव भाजपा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भरत कश्यप हजार समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।
 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!