Chhattisgarh

गरियाबंद में भगवा लहर, भाजपा ने नगर पालिका में जमाई धाक,15 में से 9 वार्डों में भाजपा का कब्जा

Related Articles

गरियाबंद। गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 9 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस महज 4 सीटों तक सिमट गई। वहीं, 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजयी पार्षदों का स्वागत ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया।

वार्डवार नतीजे: • भाजपा ने 9 वार्डों में परचम लहराया: वार्ड 3, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 13 और 15 • कांग्रेस को महज 4 सीटों से संतोष: वार्ड 1, 4, 6 और 7 • 2 निर्दलीय प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत: वार्ड 2 और 12
गरियाबंद नगर पालिका वॉर्ड 1   संदीप सरकार कांग्रेस 269   राधेश्याम सोनवानी भाजपा 133
वॉर्ड 2   निरंजन प्रधान निर्दलीय 118   प्रकाश यादव भाजपा 114   घनश्याम यादव निर्दलीय 96   ऐश्वर्य यदु कांग्रेस 76
वॉर्ड 3  रेणुका साहू भाजपा 220  विमल साहू कांग्रेस 207
वॉर्ड 4  शीला टांडी कांग्रेस 200  गीता जगत निर्दलीय 132  खूबसुरती नेताम भाजपा 66
वॉर्ड 5   विष्णु मरकाम भाजपा 240   वरुण ध्रुव कांग्रेस 211
वॉर्ड 6   छगन यादव कांग्रेस 311   पारस देवांगन भाजपा 192
वॉर्ड 7  पार्वती ध्रुव कांग्रेस 248   टिमेश्वरी ध्रुव भाजपा 217
वार्ड 8   खेमसिंह बघेल भाजपा 295   योगेश बघेल कांग्रेस 230
वॉर्ड 9  मधु देवांगन भाजपा 244 सुश्री गुरनूर कुकरेजा कांग्रेस 173
वॉर्ड 10   सुरेन्द्र सोनटेके भाजपा 227   सुरजीत कुटारे 64
वॉर्ड 11   आसिफ मेमन भाजपा 453   मुकेश रामटेके कांग्रेस 78
वॉर्ड 12   पुरषोत्तम यादव निर्दलीय 153   वंश गोपाल सिन्हा भाजपा 130   उत्तम सोनी कांग्रेस 127
वॉर्ड 13   बिन्दु सिन्हा भाजपा 100 श्री हेमलता सिन्हा निर्दलीय 95 श्री मुकेश पाण्डेय कांग्रेस 54
वॉर्ड 14  पुष्पा साहू भाजपा 159  प्रतिभा पटेल कांग्रेस 105
वॉर्ड 15   सूरज सिन्हा भाजपा 134   जुनेद खान कांग्रेस 123   ऋतिक सिन्हा निर्दलीय 84

वार्डवार नतीजे:
• भाजपा ने 9 वार्डों में परचम लहराया: वार्ड 3, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 13 और 15
• कांग्रेस को महज 4 सीटों से संतोष: वार्ड 1, 4, 6 और 7
• 2 निर्दलीय प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत: वार्ड 2 और 12

सबसे रोचक मुकाबला वार्ड 15 में रहा, जहां भाजपा के सूरज सिन्हा ने 134 वोट हासिल कर सबसे कम उम्र में पार्षद बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, वार्ड 11 से भाजपा के आसिफ मेमन ने 453 वोटों के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के मुकेश रामटेके महज 78 वोट ही जुटा सके।

रिखी राम यादव ने भी दिलाई भाजपा को बड़ी जीत
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखा। वार्ड 8 में भाजपा को 350 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को मात्र 171 वोट ही मिले। वहीं, वार्ड 6 और 7 में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां भाजपा और कांग्रेस के वोटों में मामूली अंतर रहा।

भाजपा की इस शानदार जीत ने नगर पालिका में उसका दबदबा और मजबूत कर दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि भाजपा नेतृत्व नगर विकास को लेकर क्या नए कदम उठाता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!