ChhattisgarhKanker

BJP नेता की गोली मारकर हत्या..बसों के पहिए थमे, दुकानें बंद, भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन..

कांकेर। पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार की रात की है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पूर्व विधायक मंतूराम पावर और भाजपा पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पखांजूर से कांकेर मार्ग पर आवागमन बंद है। यात्री बसें नहीं चल रही है। व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रखी है। साथ ही कांग्रेस नेता के घर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए पत्थरबाजी की है।

भाजपा नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पावर ने कहा कि, जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं इस मामले पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने भाजपा नेता आशिम राय की हत्या राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि, हमनें गृहमंत्री विजय शर्मा को फोन पर मामले की जानकारी दी है उन्होंने कहा है कि, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!