ChhattisgarhRaipur

बीजेपी महिला मोर्चा ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी महिला मोर्चा भाजपा द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम सैनिक भाइयों के साथ मनाया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत माना मंडल में स्थित 4th बटालियन माना कैंप में शालिनी राजपूत की उपस्थिति में रक्षा बंधन का कार्यक्रम प्रदेश पदाधिकारी द्वारा 100 से अधिक फौजी भाइयों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया।

इस मौके पर शालिनी राजपूत ने कहा देश की सेवा करते हुए सरहद पर हमारे फौजी भाई सदैव तत्पर रहते हैं। आज फौजी भाइयों को राखी बांधकर महिला मोर्चा अपने आप को सौभाग्यशाली मान रही है। इसके पूर्व भी महिला मोर्चा द्वारा २ लाख राखी सरहद पर सैनिक भाइयों के लिए भेजी गई है। बीजेपी महिला मोर्चा यही कामना करती है कि हमारे भाई सुरक्षित रहे और भोलेनाथ की कृपा उन पर सदैव बनी रहे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ममता साहू, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री मिनी पांडे, प्रदेश मीडिया से प्रभारी आयुषी पांडे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रीति परघानिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशा दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री नौरंग, माना कैंप पार्षद उमा सिंह के साथ वहां के महिला मंडल और पुलिस की  परिवार उपस्थित थे

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!