Ambikapur

हसदेव अभ्यारण में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, मुख्य मार्ग में धरने पर बैठे

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के हसदेव अभ्यारण क्षेत्र में कोयला खदान के लिए 2 दिन से पेड़ कटे जा रहे हैं। इसके विरोध में आज सरगुजा भाजपा के कार्यकर्ता उदयपुर स्थित हसदेव अभ्यारण पहुंच कर इसका जमकर विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारी उन्हें मनाते हुए नजर आए लेकिन जंगल काटने का विरोध भाजपा के कार्यकर्ता करते रहे।

Related Articles

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह ने क्षेत्रिय विधायक टीएस सिंह देव व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंहदेव पेड़ कटने पर गोली खाने की बात करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री पेड़ नहीं कटने की केवल बोली बोलते है। आज जब पेड़ कट रही है तो गोली व बोली दोनों गायब है, अनुराग सिह ने कहा कि प्रदेश की सरकार आदिवासियों की विरोधी है जिसके कारण उनके जंगल उनके निवास को छिन रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!