ChhattisgarhRaipur

भूपेश से सवाल करती प्रियंका गांधी का कार्टून बीजेपी ने किया वायरल

 रायपुर। प्रियंका के दौरे को लेकर भाजपा ने के कार्टून पोस्ट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और भूपेश बघेल नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट में अधिवेशन के दौरान प्रियंका के लिए बिछाई गई गुलाब की पंखुड़ियों वाली घटना का जिक्र किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रंजना साहू का प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है, उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी आज आप छत्तीसगढ़ में महिला उत्थान,महिला प्रगति,महिला स्वाभिभान की बड़ी बड़ी बाते करेंगी। उससे पहले ये बताएं कि आपके सचिव पर कांग्रेस की ही दलित नेता, अभिनेत्री अर्चना गौतम ने संगीन आरोप लगाये थे। इस घटना को लेकर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई?

साहू ने कहा उस पूरी घटना को लेकर एससी-एसटी एक्ट में केस भी किया था। वारदात रायपुर में ही कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हुई थी। ऐसा क्यों कराया आपने प्रियंका जी? दलितों,पिछड़े वर्ग के लोगो से इतनी नफरत क्यों है आपको और आपके ख़ानदान को? कई बार पूछ चुके है जवाब क्यों नहीं देती?

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!