ChhattisgarhRaipur

पूर्व सीएम बघेल पर बीजेपी का तंज

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच अक्सर ही सोशल मीडिया में वार- पलटवार करते हैं। अब बीजेपी ने भूपेश बघेल की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उन पर तंज कसा है।

दरअसल, कांग्रेस की दिग्गज नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती किसानी में जुट गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी एक एक्स पोस्ट के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “छइयां भुइयां ला छोड़ जवैया तैं थिराबे कहां रे”

पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि, अपनी मिट्टी के पास होने से ज्यादा सुकून दुनिया में कहीं और नहीं। विगत शाम कुरुदडीह में अपने खेतों में मानसून से पूर्व धान की खेती की तैयारियों को देखा।

ईश्वर से प्रार्थना है इस बार भी छत्तीसगढ़ में अच्छी वर्षा हो और किसान साथियों की फसलें खूब पैदावार दें। छत्तीसगढ़ महतारी हम सबको धन-धान्य से भरपूर रखें।

वहीं पूर्व सीएम के इस पोस्ट पर भाजपा ने तंत्र काश है बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने ऑफिशियल एक अकाउंट से बघेल के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, विष्णु सरकार में ₹3100 का दाम मिलते ही भूपेश बघेल ने खेती का काम तेजी से शुरू कर दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!