ChhattisgarhRaipur

BREAKING : राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना होगी लागू, सीएम भूपेश बघेल ने योजना का प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू किए जाने की घोषणा की है।

Related Articles

इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने राज्य में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के संबंध में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!