ChhattisgarhBaloda Bazar

BREAKING : पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई,खेतों और नाले किनारे बना रहे थे महुआ शराब

बलौदाबाजार :  पलारी पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी मे छापा मारकर बड़ी मात्रा मे हाथ से बने शराब जप्त कर दो हजार किलो महुआ पास नष्ट किया गया है. ये महुआ शराब खेतों के अंदर बनाये जा रहे थे. वहीं शराब बनाने के सामान के साथ दो गैस सिलेंडर भट्ठी भी पलारी पुलिस ने बरामद किया है. पलारी क्षेत्र में अवैध शराब की खपत बड़ी मात्रा में की जाती है. समय समय पर पुलिस कार्रवाई भी करती है, लेकिन कल कलेक्टर एसपी के मुख्यमंत्री के साथ बैठक और मुख्यमंत्री के अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश पर अमल तेजी से जारी है.

Related Articles

पलारी पुलिस ने ग्राम खैरी मे दबिश देकर खेतों और नाले किनारे झाडियों के बीच दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब बनाने के सामान गैस सिलेंडर, भट्ठी सहित 50 लीटर शराब और दो हजार किलो महुआ पास जब्त किया है. वहीं मौके पर महुआ पास का नष्टीकरण पुलिस द्वारा किया गया है. पुलिस की छापे की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. बता दें कि इस खैरी गांव में पूर्व मे भी छापा मारकर घरों से शराब जब्त किया गया था, जिस पर पलारी पुलिस पर जबरदस्ती करने का आरोप भी लगा था. अब दोबारा पुलिस ने छापा मारकर और सामानों को जब्त कर अपनी कार्रवाई को स्पष्ट किया है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!