Chhattisgarh

Breaking : रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे,एक व्यक्ति झुलसा

रायगढ़। रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरी। इस दौरान रायगढ़ सांसद राठिया बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि वह सरायपाली में अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बिजली गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे कार्यक्रम स्थल पर छोड़ दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से एक व्यक्ति को मामूली रूप से झुलसा है, जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के समय सांसद कार में ही मौजूद थे।

सोमवार को बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!