Chhattisgarh

Breaking रामानुजगंज : पटाखा गोदाम में लगी आग, हादसे में 3 मासूम समेत 5 लोगों की दम घुटने से मौत

रामानुजगंज। बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रामानुजगंज में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!