Chhattisgarh

BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने SUV कार को मारी टक्कर, 6 की मौत

Related Articles

 बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने SUV कार को टक्कर मार दी, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई है.

जानकारी के अनुसार, ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए. 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घायलों का इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम रिपोर्ट के लिए भिजवाकर आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!