ChhattisgarhRaipur

Breaking नगरीय निकाय चुनाव : त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Related Articles

रायपुर। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आज दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता करेगी। वार्ता में निर्वाचन आयोग के अधिकारी चुनाव की तारीखों समेत तमाम जानकारी साझा करेंगे. वहीं चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी.बता दें, 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, फरवरी के अंत तक दोनों चुनाव पूरे होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत मतपत्र की व्यवस्था को समाप्त कर EVM से चुनाव कराए जाने का संशोधित प्रावधान लागू किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव 2019 में बैलेट पेपर से हुए थे, जबकि इससे पहले 2014 में EVM से चुनाव कराए गए थे। पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान बैलेट पेपर की व्यवस्था लागू की गई थी, जिसे अब EVM से चुनाव कराने की व्यवस्था के तहत बदल दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!