International

भाजपा नेता के रिजॉर्ट में वेश्यालय का भंड़ाफोड़, पुलिस ने 6 बच्चों को छुड़ाया, 73 गिरफ्तार

मेघालय। वेस्ट गारो हिल जिले में पुलिस ने भाजपा नेता के रिजॉर्ट में छापेमारी करते हुए वेश्यालय का भंडाफोड़ कर इस जगह से 6 बच्चों को रेस्क्यू किया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इस रिसॉर्ट में अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। आरोपी भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, जो फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, मेघालय के वेस्ट गारो हिल जिले में पुलिस ने सूचना के आधार पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक के स्वामित्व वाले एक रिजॉर्ट में छापेमारी की। इस छापेमारी में 6 बच्चों को बंद कमरे से बरामद किया गया। बच्चों की हालत दयनीय लग रही थी। बरामद बच्चों में 4 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थी। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ और रिसॉर्ट में मिले सबूतों के आधार पर पुष्टि की कि वहां वेश्यालय संचालित किया जा रहा था। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 73 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।रिसॉर्ट का मालिक बर्नार्ड एन मारक गारो हिल स्वायत्त जिला परिषद के एक निर्वाचित सदस्य हैं। इसके अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भी है। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!