Chhattisgarh

GPM में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 10 एकड़ भूमि को कराया कब्जा मुक्त..

राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण मुक्त कर 10 एकड़ भूमि किया गया मंडी के सुपुर्द..

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले के राजस्व विभाग ने अतिक्रमणकारियो के कब्जे से लगभग 10 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जिसे कृषि उपज मंडी पेंड्रा को सुपुर्द किया गया है।

शासन की योजनांतर्गत कृषि उपज मंडी पेंड्रा में मंडी के साथ साथ बाजार की स्थापना किया जाना है, परन्तु कृषि उपज मंडी में ज्ञानेश्वर तिवारी एवं अन्य द्वारा अतिक्रमण कर बेजा कब्जा किया किया गया था। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर उक्त भूमि से अतिक्रमण मुक्त करने तहसीलदार अविनाश कुजूर को निर्देश किए गए थे। इसके परिपालन में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन किया गया। जिसमें ज्ञानेश्वर तिवारी द्वारा 5 एकड़ से ज्यादा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जाना पाया गया।

न्यायालय तहसीलदार पेंड्रा द्वारा बेदखली आदेश पारित किए जाने के पश्चात आज राजस्व, पुलिस एवं कृषि उपज मंडी पेंड्रा की उपस्थिति में कुल 10 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाते हुए कृषि उपज मंडी पेंड्रा के सुपुर्द किया गया। यहां बाजार के माध्यम से कृषकों को उनकी फसलों के उत्पादन से लेकर विपणन में लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button