International

नदी में गिरी कार, बचाव अभियान जारी

पणजी : गोवा में कोर्तालिम गांव के एक पुल की रेलिग से टकराने के बाद एक कार बुधवार देर रात जुआरी नदी में गिर गयी। कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल, नौसेना, दमकल और आपात सेवा तथा गोवा पुलिस के कर्मियों ने कार तथा उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया। यह हादसा देर रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर हुआ।

Related Articles

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी कार ने पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर कोर्तालिम गांव में एक जुआरी नदी पर बने पुल पर एक कार से आगे निकलने की कोशिश की। इसके बाद कार पुल की रेलिग से टकरायी और नदी में गिर गयी। उन्होंने बताया कि चश्मदीदों के अनुसार, कार में कम से कम चार लोग सवार थे और इसे एक महिला चला रही थी।

उन्होंने बताया कि गोवा पुलिस के साथ तटरक्षक जहाज, नौकाओं, दमकल और आपात सेवाओं के कर्मियों ने वाहन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे के कारण कार का पता नहीं लगाया जा सका। अधिकारी ने कहा, ”भारतीय नौसेना के गोताखोर भी बृहस्पतिवार सुबह तलाश एवं बचाव अभियान में शामिल हो गए।’’ यह पुल दक्षिण गोवा में मडगांव और पणजी शहरों के बीच एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

Related Articles

Back to top button