Chhattisgarh

CG ACCIDENT : बस और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल

कोंडागांव। रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें फरसगांव के अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, तेज बारिश और धुंध की वजह से स्कॉर्पियो चालक को सामने से आ रही बस नजर नहीं आई। जिससे हादसा हो गया। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर में स्कॉर्पियो वाहन जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से बस रायपुर से जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच बारिश की वजह से चिचाड़ी पुल के पास स्कॉर्पियो वाहन चालक को बस नजर नहीं आई। जिससे आमने-सामने से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 3 और बस में सवार 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में बैठे अन्य यात्रियों ने इस हादसे की जानकारी फरसगांव थाना के जवानों को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने सभी घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों को सिर, हाथ समेत शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button