ChhattisgarhJagdalpur

CG : ADM की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी…सीट बेल्ट से बची जान

जगदलपुर। जगदलपुर से एक बड़ी खबर है। पूर्व निगम कमिश्नर और कोंडागांव के नवपदस्थ एडीएम दिनेश नाग हादसे में बाल-बाल बच गए। तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से कांेडागांव जाते समय रास्ते में मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगे खेत में पलट गई।

Related Articles

घटना के दौरान एडीएम नाग ने कार का सीटबेल्ट लगाया था। एडीएम बाल-बाल बच गए। हादसा जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। ज्ञात हो कि निगम कमिश्नर रहे दिनेश नाग का हाल ही में कोंडागांव स्थानांतरण हुआ है। कोंडागांव में एडीएम के पद पर पदस्थ निदेश नाग सुबह जगदलपुर से कार्यस्थल अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से रवाना हुए थे।

नाग ने बताया कि वे कार खुद चला रहे थे। भानपुर के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गए। जिन्हें बचाने के कार को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। कार अंनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। एडीएम नाग ने बताया कि कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाए हुए थे। जिसके कारण उन्हें चोट नहीं आई।

एडीएम ने घटना की सूचना भानपुरी थाना पहुंचकर प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार क्षतिग्रस्त हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!