Chhattisgarh

CG : बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

 जगदलपुर।  बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में विगत दिनों आयोजित बस्तर ओलंपिक के विजेताओं को मिलेगा खेल वृत्ति। इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश अनुसार विगत दिनों बस्तर ओलंपिक 2024 के संभाग स्तर के विजेता खिलाड़ियों में जूनियर खिलाड़ियों को 2400 एवं सीनियर खिलाड़ियों को 3000 रूपये की खेलवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही बस्तर जिले के लिए 259 खिलाड़ियों को 7 लाख 8 सौ रुपए की खेल वृत्ति स्वीकृत की गई है। उक्त राशि विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

कलेक्टर बस्तर हरीश एस. ने खिलाड़ीयों का खेल वृत्ति के आहरण के निर्देश दे दिए हैं, सभी खिलाड़ियों को उनके खाते में राशि अंतरित की जाएगी। इसी प्रकार बस्तर ओलंपिक के विजेता 38 हॉकी खिलाड़ियों को सीधे रायपुर अकादमी में प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जहां उन्हें आवास, भोजन शिक्षा, खेल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!