ChhattisgarhRaipur

CG Crime : किन्नर की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, हत्या या फिर…जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ढाबाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश  रायपुर से लापता किन्नर की निकली। किन्नर काजल उर्फ कोकाकोला की लाश बलौदाबाजार-भाटापारा के ढाबाडीह गांव में मिली है। मृत किन्नर का नाम काजल है और रायपुर के तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज है। काजल पिछले चार दिनों से लापता थी।

जानकारी के मुताबिक किन्नर के पास से 500-500 के नोटों की गड्डी मिली है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में भरे पानी में लाश मिली थी।  काजल के कुर्ते से नोटों की तीन गड्डियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार रकम डेढ़ लाख रुपये है।

यह बरामदगी पूरे मामले को और अधिक जटिल बना रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि काजल की मौत एक हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने काजल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!