ChhattisgarhSurajpur

CG CRIME : घरेलू विवाद में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, करसी गांव निवासी कुशियारो बाई बीते मंगलवार खेत से काम कर जब घर लौटी तो पति के साथ घरेलू विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी पति रामेश्वर मराबी ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई थी। वहीं हत्या मामले में प्रतापपुर पुलिस ने जब आरोपी पति से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, प्रतापपुर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button